जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महात्मा गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन एवं स्वच्छता जागरुकता अभियान का शुभारम्भ किया
जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महात्मा गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन एवं स्वच्छता जागरुकता अभियान का शुभारम्भ किया।
रिपोर्ट–ब्यूरो प्रमुख अभिषेक दुबे
उन्नाव के जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव, द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को महात्मा गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन एवं स्वच्छता जागरुकता अभियान का शुभारम्भ करते हुए
राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया| इसी प्रकार
जैगम उद्दीन प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय , ममता सिंह, अपर जिला जज , विवेकानन्द विश्वकर्मा, अपर जिला जज (पॉस्को एक्ट) , श्रीमती पूनम-II, अपर जिला जज ( गैंगस्टर एक्ट) , शिप्रा आर्या, अपर जिला जज (पॉस्को एक्ट)जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज एफ.टी.सी., स्वतंत्र प्रकाश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , सुधा सिंह, सिविल जज (सी०डि०) , कविता अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रघुवंश मणि सिंह सिविल जज (सी०डि०) एफ.टी.सी एवं अन्य न्यायिक अधिकारी गणों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया
इसी दौरान जिला जज द्वारा प्रातः 08:30 बजे , हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। रैली में राजकीय इन्टर कालेज उन्नाव, श्याम कुमारी सेठ बालिका विद्यालय(भारत स्काउट एवं गाइड उन्नाव), अटल बिहारी इन्टर कालेज उन्नाव, जी. नाथ जी. दयाल बालिका इन्टर कालेज, के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया