नारी को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरुक कराता मिशन शक्ति अभियान
नारी को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरुक कराता मिशन शक्ति अभियान
जिला संवाददाता -दिनेश आर्या
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेस – 4 के तहत महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों द्वारा निरन्तर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्त्रियों एवं महिलाओं में न सिर्फ अपने अधिकारों को लेकर सजगता का प्रसार करना बल्कि उनके द्वारा विधिक एवं प्रशासनिक सहयोग से अपनी समस्याओं के निराकरण की प्रवृत्ति का विकास भी रेखांकित किया जा रहा है। एक तरफ पूर्व से संचालित एंटी रोमियो स्क्वाड व शक्ति मोबाइल को और अधिक सक्रिय किया गया वहीं महिलाओं की समस्याओं / शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्पडेस्क एवं महिला बीट अधिकारी (शक्ति दीदी) द्वारा समग्र उपायों का प्रयोग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना अजगैन महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा रेम्स इंटर कॉलेज नवाबगंज, थाना आसीवन महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा आर०पी० मेमोरियल पब्लिक स्कूल, थाना फतेहपुर चौरासी की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रा०वि० ग्राम सैता व ग्राम पंडाखेड़ा, थाना बिहार की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा लाल बहादुर पब्लिक स्कूल भगवन्त नगर, थाना बारासगवर की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा माँ चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज व प्रा०वि० भटखेरवा, थाना असोहा की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय हाइस्कूल शिवगड़, थाना सोहरामऊ की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा कम्पोजिट बालिका हाइस्कूल सोहरामऊ, थाना दही की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय दही, थाना हसनगंज की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर पंचायत भवन न्योतनी, थाना पुरवा की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा राम रानी देवी स्कूल पुरवा, थाना औरास की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा राष्ट्रीय विद्यालय कस्बा औरास व ग्राम हिम्मतखेड़ा, थाना बांगरमऊ पुलिस की महिला बीट अधिकारियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में भ्रमणशील रहते हुए ग्रामीण महिलाओं/बालिकाओं, स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर्स वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्डलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1076 आदि के विषय मे जानकारी दी गयी तथा पूर्ण जानकारी से संबन्धित टेंपलेट वितरित किये गये तथा विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया[metaslider id=276]