Best News Story

बिजली के करंट लगने से देवेंद्र यादव नामक व्यक्ति की हुई मौत

 

बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों और परिजनों ने किया रोष प्रकट

बगहा।बगहा थाना क्षेत्र के परसा धर्मपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।। इस घटना को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों और परिजनों ने रोष प्रकट किया। समाचार के मुताबिक इसके पूर्व में भी खुले व नंगे तार टूट कर गिरने से कई बार हादसे हुए हैं। लेकिन विद्युत विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है।लिहाजा विद्युत विभाग की अनदेखी से हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा।मृत देवेंद्र यादव के पिता मोहन यादव ने बताया कि मेरा पुत्र ट्रैक्टर ट्रॉली पर अपना दिनचर्या का कार्य कर रहा था।उसी समय ट्रॉली के बगल में खड़े पोल के सपोर्टिंग हाई टेंशन तार में अचानक करंट आने से ट्रॉली में करंट आ गया। जिसके कारण मेरा बेटा देवेंद्र यादव इसकी चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से देवेंद्र को अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया।जहां अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने देवेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही को बताया गया। मोहन यादव ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मेरे बेटे को अपनी जान गवानी पड़ी। उसके पीछे अपने चार पुत्र-पुत्री को छोड़ गया। देवेंद्र यादव के बेटों और परिवार का खर्चा कैसे चलेगा,जिसको लेकर परिवार व ग्रामीणों ने के बगहा थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही । बगहा थाना द्वारा शव को अपने अपने कब्जे में लेकर मृत देवेंद्र यादव का पोस्टमार्टम बगहा अनुमंडल अस्पताल में कराया । परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल था साथ ही गांव के लोगों ने भी बिजली विभाग के लापरवाही को बताते उचित मुआवजे की मांग की है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!