लखीमपुर खीरी -मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा छात्राओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुक किया
मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा छात्राओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुक किया
रिपोर्ट, फारूक अख्तर ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर खीरी

उ०प्र०शासन की मंशा के अनुरूप बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) त्यौहार दुर्गा पूजा/दशहरा के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-4 व ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण रैली के अंतर्गत आज दिनांक 18.10.2023 को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत ‘सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज’ की छात्राओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुक करने के साथ-साथ साइबर अपराध व विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया इसके साथ ही जनपद खीरी में मिशन शक्ति फेज-04 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण रैली में ‘चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो’ का संदेश लेकर महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जनपद की महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र/ग्राम पंचायत/वार्ड/मोहल्लों के पूजा पंडालों में पी0ए0 सीस्टम/एल0सी0डी/जिंगल गीत के माध्यम से जाकर प्रतिदिन लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरुक किया जा रहा है। साथ ही साथ एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों/कस्बों/बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शिवालयों/शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत जा रही है। साथ ही समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष पर बालिकाओं/महिलाओं की गोष्ठी करके उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।