Best News Storyझमाझम ख़बरदेश दुनिया

हरिहर उच्च विद्यालय पतिलार बगहा 1 में 30 अक्टूबर को होगा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पतिलार में होगा जन संवाद का कार्यक्रम,तैयारियां हुई पूर्ण

भास्कर दिवाकर

बगहा। प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत में होने वाले जन संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जन संवाद कार्यक्रम 30 अक्टूबर सोमवार को पतिलार पंचायत के हरिहर उच्च विद्यालय,पतिलार के खेल मैदान में आयोजित होगी। उक्त आशय की जनकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन ने दिया। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण,शिक्षा,स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं,समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराना एवं आम जन से सुझाव प्राप्त करते हुए पारदर्शी तरीके से उक्त योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन होगा।जन संवाद कार्यक्रम में सभी सम्मानित जनता,जनप्रतिनिधि,प्रखंड अंतर्गत सभी पदाधिकारी तथा कर्मी की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।जनसंवाद कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी के मौजूदगी में होगा। जिसमे प्रखंड और पंचायत स्तरीय सभी सरकारी कर्मी मौजुद रहेंगे साथ ही 2022 में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत चुने गए पंचायत में पतिलार का भी चुनाव हुआ था, अन्य पंचायतों की अपेक्षा पतिलार पंचायत में स्वच्छता कर्मियों की बहाली कचरा भवन का निर्माण डस्टबिन का वितरण ठेला गाड़ी की खरीद आदि का कार्य तेज गति से हुआ। जिससे परिणाम स्वरूप लोहिया स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पंचायत की मुखिया पायल मिश्रा ने बतायी कि पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम के होने से हम सभी को बहुत खुशी है ऐसे जनसंवाद होने से जनता जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच समस्याओं और सुझावो के आदान-प्रदान करने का निष्पक्ष रूप से पूरा-पूरा मौका मिलता है। तैयारी का जायजा लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा,प्रखंड समन्वयक (लोहिया) कनीय अभियंता (मनरेगा) सांख्यिकी पदाधिकारी, आवास सहायक, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक के साथ वार्ड सदस्य और तमाम लोग मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!