Best News Story

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को लगी श्रद्धालुओं की भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को लगी श्रद्धालुओं की भीड़

जिला संवाददाता -दिनेश आर्या

उन्नाव। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर के सभी देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का ताता भोर पहर से ही लगने लगा। मां के जयकारे के साथ सभी देवी मंदिरों और घरों में प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन अर्चन कर भक्तगण सुख समृद्धि की कामना की। उन्नाव जिले में स्थित सबसे प्राचीन दुर्गा मंदिर में भक्तों का उत्साह दिखाई दे रहा है। दुर्गा मंदिर में रविवार भोर पहर से देवी मां का सिंगार और विधिवत आरती एवं पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। जगत जननी मां जगदंबा का जय घोष करते हुए श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किए। मां देवी की पूजा करके परिवार कल्याण तथा सुख एवं समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद मांगा। शहर के सभी देवी मंदिरों में मां का मनोहरी श्रृंगार किया गया है। मां को फूल और फल अर्पित कर आरती उतारी गई।

इसके बाद मंदिर के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। मां के दरबार में माथा टेकने के लिए उन्नाव वासियों समेत दूर दराज से भी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने मंदिरों में पुख्ता तैयारी की गई है। किसी भी आशंका से निपटने के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों की सीसीटीवी कैमरे के साथ गोपनीय सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!