Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की हुई मौत, चालक हुआ गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की हुई मौत, चालक हुआ गंभीर रूप से घायल

जिला संवाददाता -दिनेश आर्या


उन्नाव। पुरवा ‘कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव पुरवा मार्ग स्थित बिछिया सीएचसी गेट के सामने रविवार दोपहर निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत और पति जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झांसी थाना समथर क्षेत्र के समथर गांव के रहने वाले राम कृष्ण पाल अपनी चालीस वर्षीय पत्नी माया देवी को लेकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दरम्यान सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार बस की चपेट में बाइक आ गई जिससे दम्पति जख्मी हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। आस पास मौजूद दुकानदारों ने किसी तरह बस के नीचे से दोनों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी और इलाज के लिए घायल दम्पति बिछिया सीएचसी पहुंचे। जहां उपचार के बाद सीएचसी से बाहर निकले ही थे। तभी बिछिया सीएचसी गेट के पास निजी बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार माया देवी की मौत हो गई। हादसे के समय बाइक बस के नीचे घुस जाने से पति राम कृष्ण जख्मी हो गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में पति को सीएचसी में भर्ती कराया। जिसके बाद सीएचसी डॉक्टर संजीव कुमार ने पत्नी माया देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है और मृतका के शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!