10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली की दो छात्रों के प्रो का हुआ चयन,20 से 24 नवंबर के अंतराल में होगा पटना तारामंडल में प्रस्तुति
10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली की दो छात्रों के प्रो का हुआ चयन,20 से 24 नवंबर के अंतराल में होगा पटना तारामंडल में प्रस्तुति 
20 नवंबर से 24 नवंबर के अंतराल में देंगी पटना तारामंडल में अपनी प्रस्तुति
भास्कर दिवाकर
बगहा। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली के प्रोजेक्ट को चयनित किया गया है। जिसको लेकर विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं व छात्राओं हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र पत तिवारी ने बताया कि 31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बीएन मंडल महाविद्यालय मधेपुरा में किया गया। जिसमें बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से 268 प्रोजेक्ट लेकर प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें राज्य स्तर पर स्टेट अवार्डी के रूप में 50 प्रतिभागियों का चयन किया गया।जिसमें 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली की छात्रा प्रतिमा कुमार और जिया कुमारी के प्रोजेक्ट को चयनित किया गया है।अब ये चयनित छात्रा 20 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य में पटना तारामंडल में अपनी प्रस्तुति देंगी। वहां से चयनित होने के उपरांत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे। छात्रा प्रतिभा कुमारी व जिया कुमारी का प्रोजेक्ट जो सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का प्रोजेक्ट है। अतः इस विद्यालय को वेस्ट स्कूल आफ जिला के लिए चयनित किया गया है। इनका प्रोजेक्ट हार्टीकल्चर के द्वारा पुजनीय वृक्षों का संरक्षण था। जो रहमत याश्मीन विज्ञान शिक्षिका के मार्गदर्शन एवं प्रधानाध्यापक धीरेंद्र पत तिवारी के निर्देशन में तैयार किया गया। प्रोजेक्ट के राज्य स्तर पर चयनित किए जाने को लेकर विद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं व छात्राओं ने इन्हे बधाई व शुभकामनाएं दिए है।
