Best News StoryMake it ModernMobile PhonesReviewsWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

25 एवं 26 नवंबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं सुनिश्चित: जिलाधिकारी

 

 

निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक समयबद्ध तरीके से कार्यों को करें निष्पादित: जिलाधिकारी।

निर्वाचक सूची में शत-प्रतिशत युवा मतदाताओं एवं महिलाओं का नाम जोड़ें।

 

लिंगानुपात में लाएं सुधार, मृत व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची से हटाएं।

 

25 एवं 26 नवंबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं सुनिश्चित।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

 

 

भास्कर दिवाकर

बेतिया।अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के परिप्रेक्ष्य में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। पहली बैठक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ सम्पन्न हुयी तथा दूसरी बैठक संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुयी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्टूबर को कर दिया गया है। इस पुनरीक्षण अविध में दिनांक-27.10.2023 से दिनांक-09.12.2023 तक प्रपत्र संग्रहण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 25 एवं 26 नवंबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन भी निर्धारित है। उक्त अवधि में शत-प्रतिशत योग्य नागरिकों का नाम निर्वाचक सूची में सम्मिलित करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवस/विशेष कैम्प में बीएलओ उपस्थित होकर योग्य आमजनों से प्ररूप 6 प्राप्त करेंगे। साथ ही निर्वाचक सूची में कोई त्रुटि होने पर दावा/आपत्ति भी प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि महापर्व छठ के अवसर पर यहां के निवासी विभिन्न जगहों से पूजा करने घर आते हैं। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को एक्टिव रहना है। छठ घाटों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष अभियान दिवस से संबंधित बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स का अधिष्ठापन करना है। प्रयास यह करना है कि शत-प्रतिशत योग्य व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल हो सके। योग्य व्यक्तियों का नाम किसी भी परिस्थिति में छूटना नहीं चाहिए, इस हेतु सतत निगरानी की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया महिलाओं, नए वोटरों का नाम किसी भी सूरत में नहीं छूटना चाहिए। छुटे हुए महिलाओं का नाम जोड़ने से जेंडर रेसियों में सुधार होगा। जेंडर रेसियो पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कॉलेजों में अभियान चलाया जाय और नए वोटरों को निर्वाचक सूची में शामिल किया जाय। इसके साथ ही निर्वाचक सूची से मृत व्यक्तियों का नाम अनिवार्य रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाय। निर्वाचक सूची से अयोग्य व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों का नाम हटाने से पहले अच्छे तरीके से भौतिक सत्यापन करा लिया जाय।उन्होंने राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों से कहा कि वे भी अपने स्तर से बूथ लेवल पर आमजनों को जागरूक एवं प्रेरित करें ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति छूटे नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन तत्परतापूर्वक करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बीएलओ के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी बीएलओ को लिंगानुपात के अनुसार प्रपत्र 6 संग्रहण का मतदान केन्द्रवार लक्ष्य देंगे एवं निदेशित करेंगे की लक्ष्य के अनुरूप प्रपत्र का संग्रहण करेंगे। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने-अपने आंगनवाड़ी सेविका को निदेश देंगी कि अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घुमकर अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर योग्य पुरूष/महिलाओं का नाम चिन्हित कर विहित प्रपत्र में प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध करायेंगी। सभी एसडीएम उक्त कार्यों का लगातार माॅनिटरिंग करेंगे। साथ ही विशेष अभियान दिवस का निरीक्षण भी करेंगे।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अनिल कुमार,अपर समाहर्ता,राजीव कुमार सिंह, सभी एसडीएम,सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी,सभी कार्यपालक पदाधिकारी,नगर निकाय,सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,डीपीएम, जीविका, सभी प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर, जीविका आदि उपस्थित रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!