Best News StoryBiographyझमाझम ख़बरदेश दुनिया

51 सालों में बेहतर और बेमिसाल बना है पश्चिम चम्पारण जिला : जिलाधिकारी।

सड़क, बिजली, उद्योग, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी हुई है प्रगति।

जिले के विकास में अधिकारियों, कर्मियों, जिलेवासी के साथ-साथ यहां के माननीय जनप्रतिनिधिगणों का भी मिल रहा है सकारात्मक एवं अपेक्षित सहयोग।

उत्साह एवं उमंग के साथ जिला स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न।

प्रभातफेरी, वृक्षारोपण, बापू एवं बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण, पिक्चर गैलरी का शुभारंभ सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कलाकारों को पौधा एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

भास्कर दिवाकर

बेतिया। पश्चिमी चंपारण में 51वां जिला स्थापना दिवस समारोह आज उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रातः विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। हरिवाटिका चौक अवस्थित महात्मा गांधीजी की प्रतिमा तथा समाहरणालय मुख्य द्वार अवस्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मुख्य कार्यक्रम स्थल समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण,पिक्चर गैलरी का उद्घाटन,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों, माननीय जनप्रतिनिधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्य समारोह का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 08 नवंबर 1972 को पश्चिम चम्पारण जिले की स्थापना हुई थी। प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम 08 नवंबर को मनाया जाता है। आज 51 वां जिला स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है। टीम वर्क के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। एक-दूसरे अधिकारियों, कर्मियों के सहयोग से तथा जिले की तमाम जनता के सकारात्मक विचारों एवं कार्यों की बदौलत पश्चिम चम्पारण जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ यहां के माननीय जनप्रतिनिधिगणों का भी सकारात्मक एवं अपेक्षित सहयोग लगातार मिल रहा है।उन्होंने कहा कि इन 51 सालों में पश्चिम चम्पारण जिला काफी आगे बढ़ा है। एक बेहतर और बेमिसाल पश्चिम चम्पारण जिला बना है। सड़क, बिजली, उद्योग, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। जिले के कोने-कोने में संपर्क पथ बन गये हैं। निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हेतु प्रयास किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, जिससे किसान बंधु लाभान्वित हो रहे हैं।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अनिल कुमार ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला अपने सृजन से लेकर अबतक कई योजनाओं को देखा है। पश्चिम चम्पारण जिले में कई पौराणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहर है। महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है यह जिला। हम गौरव महसूस करते हैं। वर्तमान में सड़क, बिजली, पानी लोगों तक सुगमतापूर्वक पहुंच रही है। मरचा चूड़ा को जीआई टैग मिल गया है। अमवा मन में वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स, चनपटिया में स्टार्टअप जोन फंक्शनल है।उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को और आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण को अग्रणी बनाने में पूरे चंपारणवासियों को मिलजुल कर कार्य करना होगा। टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि के क्षेत्र में जिलेवासी अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज संकल्प लें कि जिले को बेहतर तथा निरंतर आगे बढ़ाने के लिए उत्साह एवं हर्ष के साथ यहां से जायें और जिले के विकास में अपना योगदान दें।इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक,जयंत कांत ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला हमेशा से बेहतर और बेमिसाल रहा हैं। यहां के लोगों की मेहनत की बदौलत चंपारण का नाम देश और विदेश में रौशन हो रहा है। पश्चिम चम्पारण जिले के लोग अपनी मेहनत के बदौलत विकास के उच्चतर स्तर पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर विकास, बेमिसाल इतिहास और सबका विश्वास, को लेकर पश्चिम चम्पारण जिले को आगे बढ़ते रहना है।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया,अमरकेश डी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है। पढ़ाई के क्रम में हमलोगों ने पढ़ा था कि पश्चिम चम्पारण जिला महात्मा गांधी जी की कर्मभूमि रही है। इसी जिले से महात्मा गांधीजी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लड़ाई का शंखनाद किया था। उन्होंने कहा कि चम्पारण का मीट काफी फेमस है। चम्पारण मीट को जीआई टैग दिलाने की दिशा में प्रशासन को कार्य करना चाहिए। साथ ही रमपुरवा अशोक स्तंभ, लौरिया बौद्ध स्तूप एवं स्तंभ को और अच्छे तरीके से सुरक्षित एवं संरक्षित करने की आवश्यकता है।इसी तरह माननीय सांसद,सुनील कुमार,माननीय विधान पार्षद,भीष्म सहनी,महापौर, नगर निगम, बेतिया,गरिमा सिकारिया सहित बगहा एसडीएम, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित अन्य कई जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा समारोह को संबोधित किया गया तथा पश्चिम चम्पारण जिले की ऐतिहासिक गाथा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। खुश्बू मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा चम्पारण गीत की प्रस्तुति की गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लक्ष्मी ठाकुर, ओमप्रकाश निराला, असलम कौव्वाल, सतीश मिश्रा, डॉ0 सुरेन्द्र कुमार, अरविन्द यादव, हरिशंकर मिश्र, ममता सोनी, डॉ0 कामेश्वर ठाकुर, धामू बाबू, डॉ0 सतीश मिश्रा, डॉ0 सुरेन्द्र राम आदि के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति से तालियों से गूंजता रहा।अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिल राय,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,कुमार रविन्द्र, अधीक्षक, मद्य निषेध,मनोज कुमार,गन्ना पदाधिकारी,राम सिंह, बीडीओ,नौतन,शैलेन्द्र कुमार, आरओ,चनपटिया,स्मृति कुमारी, उद्योग प्रसार पदाधिकारी,स्वर संगम के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गयी।जिला स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, कलाकारों आदि को भी पौधा एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!