उपप्रमुख जयवर्धन मिश्र ने आगलगी की घटना का लिया जायजा, सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
आग में एक घर जलकर राख ,एक गाय समेत करीब दो लाख रुपए की संपत्ति स्वाहा,पीड़ित परिवार को मुआवजे की आस
उपप्रमुख जयवर्धन मिश्र ने आगलगी की घटना का लिया जायजा, सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा एक प्रखंड के बांसगांव मंझरिया पंचायत के मंझरिया में सोमवार की रात अचानक आग लगने से तारकेश्वर साह का घर जलकर राख में तब्दील हो गया हैं। पीड़ित परिवार की मानें तो इस आग में अन्न ,कपड़ा ,नकद समेत करीब दो लाख रुपए की क्षति हुई है।आग कैसे लगी इसकी सटीक जानकारी समाचार प्रेषण तक नहीं मिल पाई है। इस संदर्भ में बगहा एक प्रखंड के उप प्रमुख जय वर्धन मिश्र ने बताया कि आग की तेज लपेट और चीख पुकार सुन जब मौके पर पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी । किन्तु इस आग की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो चुकी है दूसरी जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रही है। प्रखंड बगहा एक के उपप्रमुख जयवर्धन मिश्र को घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के घर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इस दौरान प्रखंड उपप्रमुख ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी बगहा एक को दूरभाष के माध्यम से दी। जहां सीओ ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।उपप्रमुख जयवर्धन मिश्र के लोगों ने पीडित परिवारों की सूची तैयार की।ताकि अंचल कार्यालय बगहा एक को अवगत कराया जा सके।उपप्रमुख ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।



