पतिलार पंचायत में कचरा भवन का उद्घाटन मुखिया ने फीता काट कर किया
दिवाकर/उपेंद्र की रिपोर्ट
बगहा। प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत में मंगलवार को अपशिष्ट निस्तारण भवन(कचरा भवन)का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्य महादलित बस्ती के श्री पासवान और मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा के हाथो संयुक्त रूप से किया गया। जिसमे स्वच्छता पर्यवेक्षक गोविंद कुमार, आपदा मित्र अभिनंदन कुमार, रिंकू मिश्रा,समाजसेवी अशोक राव, मोतिलाल राम, ब्रिजेश राम, ललन राम, कृष्णा पासवान, ललित राव उपस्थित रहे। डॉ अभिषेक मिश्रा ने सभी सफाईकर्मी के साथ एक शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें सबलोग एकसाथ मिलजुल कर पूरे पंचायत को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित हुए। डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि देश और समाज की सबसे बड़ी सेवा समाज को साफ सुथरा स्वच्छ बनाना होता है, हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे यहां कचरा भवन का निर्माण हुआ और स्वच्छ रखने हेतु बहाली हुई। अब हमारा पंचायत साफ-सफाई रहेगा और हमारे सभी सफाई कर्मी मिल जुलकर इस कार्य को पूरी ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती है और हमारे सफाई कर्मी यह कार्य नौकरी के लिए नहीं करके एक सेवा भाव से करेंगे। कहा कि अगर हम पौराणिक युग की बात करें तो श्री कृष्ण ने पांडवों के आयोजन में झूठ बर्तनों को साफ करना उठाने के कार्यों का चयन किया था । कथा स्वच्छता से बड़ा सेवा और कार्य कोई नहीं हो सकता है। इसके लिए क्यों सफाई कर्मी ही नहीं हम सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करते हुए इस कार्य को करेंगे। सफाई कर्मी में बसंत कुमार ने बताया कि मुखिया के प्रयास से हमारा पंचायत लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 2022 में चयनित हुआ और पंचायत में 22 युवाओं को रोजगार मिला है।