बिहार में जातिगत जनगणना कर हिंदुओं में भेद डालने का किया गया षड्यंत्र :जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज
भास्कर दिवाकर
बगहा। बिहार में जात के आधार पर गणना कराकर हिंदुओं में भेद डालने की षड्यंत्र की गई। अब इन्हें कौन समझाए। नीतीश जी और तेजस्वी बाबू को ऐसी गलती मत करो । इस देश को जात के आधार पर मत बांटो बेटा,यह जात के आधार पर नहीं बंटेगा,जाति के नाम पर वोट नहीं मिलेगा।जो काम करेगा उसे वोट मिलेगा।जो राम कृष्ण की बात करेगा।वही भारत पर राज करेगा। उक्त बातें रामनगर के अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में पद्म विभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने नौ दिवसीय श्री राम कथा के दौरान कही। इस महायज्ञ की शुरूआत गणपति आराधना के साथ शुरू हुई। राम कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे । रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यह उनकी 1378वीं कथा है। पहले दिन कथा के यजमान राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र दूबे और उनकी पत्नी अलका दूबे रही। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं। हजारों वर्षों पूर्व उन्होंने समाज में जो आदर्श स्थापित किया वह आज भी लोगों के लिए अनुकरणीय है। जगदुरु के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। माल्यार्पण के बाद रामकथा शुरू की गई। सुंदर साज सज्जा से निर्मित मंडप बनाया गया है। महाराज के माल्यार्पण के लिए नगर के दर्जन के करीब लोगों ने भाग लिया। चित्रकूट धाम के तुलसी मण्डलाधीश्वर के आगमन से पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया। मौके पर जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष गौतम प्रसाद राव, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक सदाकांत शुक्ला,कार्यक्रम के संयोजक मधुकर राय, पंकज झुनझुनवाला, सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, अभिषेक राय उपसभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह सहित नगर के हजारों लोग मौजूद रहें।