भाजपा ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन,किया आक्रोश व्यक्त
भाजपा ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन,किया विरोध प्रदर्शन
बिहार के गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री सदन में महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान देकर बिहार ही नही बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर दिया है–जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी
मुख्यमंत्री अपने इस कार्य के लिए अपनी सीएम पद की गद्दी से तुरंत इस्तीफा दें– महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजया सिंह
भास्कर दिवाकर
बगहा गुरुवार को संगठन जिला बगहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा बगहा अनुमंडल मुख्यालय के सामने बिहार के गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।बगहा भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी के अध्यक्षता में किया गए पुतला दहन कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि बिहार के गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री सदन में महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान देकर बिहार ही नही बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।बिहार की मां,बहन,बेटियां इस बयान से आहत है।वही मुख्यमंत्री के इस अमर्यादित बयान से अक्रोशित होकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध किया।महिला मोर्चा की विजया सिंह ने बतायी की महिलाओं के संबंध में विधानसभा में किए गए अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही सीएम का पुतला दहन किया गया। उन्होंने बतायी कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के संबंध में की गई इस टिप्पणी की संगठन की ओर से घोर निंदा करती हूं और मुख्यमंत्री अपने इस कार्य के लिए अपनी गद्दी से तुरंत इस्तीफा दें।पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजया सिंह,जिला उपाध्यक्ष अजया शर्मा राय,जिला कोषाध्यक्ष अंजू वर्मा,कृष्ण देवी,सोना दुबे,नीतू देवी,भागमती देवी,सरस्वती दत्ता,शांति देवी,जैतून खातून,बच्ची देवी,लक्ष्मीना देवी,मराक्षी देवी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा,वरिष्ठ नेता मनोज सिंह,जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे,रितु जयसवाल,नंदकिशोर राम,जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया,ओम निधि वत्स,दीपू तिवारी,बद्रीनाथ प्रसाद,नागेंद्र साहनी,अमित पांडेय,रौशन तिवारी,विजय साहू,बलराम मिश्रा,मुकेश द्विवेदी,नितेश पाठक,गोविंद जायसवाल,दीपू जयसवाल,अवधेश गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता,सुजीत सिंह,सुबोध चौहान,सिद्धार्थ शंकर सिंह,रजत जयसवाल आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।