Best News Story
विशालकाय मगरमच्छ को देख लोग हुए भयभीत, मगरमच्छ का रेस्क्यू कर गड़क नदी में छोड़ा गया
उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट

वाल्मिकीनगर।टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में वन्य जीवों की चहलकदमी से लोगों में भय व्याप्त हो गई है इसी क्रम में शनिवार की सुबह गंडक बराज कंट्रोल रूम के नजदीक एक विशालकाय मगरमच्छ लगभग 8 विचरण करने लगा, जिससे लोग भयभीत हो गए । तत्काल इसकी सूचना लोगों के द्वारा वन कार्यालय को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया । इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी वनपाल गजेन्द्र कुमार ने बताया कि मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ दिया गया है


