Best News Story
वीटीआर में भालू की चहलकदमी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल

उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर क्षेत्र में वन्यजीवों का विचरण बढ़ने लगा है।जिससे वीटीआर में जंगली जानवरों का विकास हुआ है।शनिवार की सुबह मनोविज्ञान स्थल और पोस्ट ऑफिस,ऊपरी शिविर मार्ग क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू वनक्षेत्र के अंदर प्रवेश कर गया। एक सप्ताह से इस क्षेत्र में भालू की चहलकदमी बढ़ी है। ग्रामीणों की माने तो एक वयस्क भालू से सामना हो गया। वे लोग किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।वाल्मीकि नगर प्रभारी रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वन्य जीवों की चहलकदमी रिहायशी इलाके में देखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील है कि सजग व सतर्क रहें । इन दिनों किसी न किसी क्षेत्र में कभी भालू,तेंदुआ और जहरीले सांप निकलने से ग्रामीणों में डर का माहौल है।