संविधान व उसके आदर्शों प्रति आदर, सम्मान हर भारतीय का हैं कर्तव्य–सुनील
भारत का सर्वोच्च विधान है भारतीय संविधान, सबको देता है न्याय, सुरक्षा, समानता व अधिकार : सुनिल
—–संविधान हर भारतीय का अभिमान, उसका आदर, सम्मान सबका कर्तव्य
भास्कर दिवाकर
बगहा ।भारतीय संविधान भारत का सर्वोच्च ग्रंथ/विधान है। भारतीय संविधान देश के हर नागरिकों को न्याय, सुरक्षा, समानता व अधिकार प्रदान करता है।यह हमारा अभिमान भी है। संविधान व उसके आदर्शों प्रति आदर, सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है। उक्त बातें एससी एसटी कर्मचारी संघ बगहा-2, महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) बिहार के प्रचार सचिव सह मीडिया प्रभारी एवं बगहा नगर परिषद के ब्रांड एम्बेसडर सुनिल राउत ने कहा। संविधान दिवस पर संविधान निर्माण के उनके अमूल्य योगदान को स्मरण कर नमन किया गया।मालूम हो कि 26 नवम्बर को भारतीय संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान निर्माण हुआ। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका योगदान अमूल्य व अतुलनीय है।