साम्प्रदायिक सदभावना आभियान के तहत 65वीं वाहिनी एसएसबी बगहा में कार्यशाला का किया गया आयोजन
साम्प्रदायिक सदभावना आभियान के तहत 65वीं बटालियन में कार्यशाला का आयोजन
साम्प्रदायिक सदभाव अभियान का मुख्य उद्देश्य साम्प्रदायिक जातीय,नस्लीय,आतंकी हिंसा में अनाथ हुए बच्चो को वित्तीय सहायता देने के लिए अधिक से अधिक धन इकट्ठा करना है
भास्कर दिवाकर
बगहा। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा के द्वारा साम्प्रदायिक सदभाव सप्ताह दिनाँक 19 नवंबर 2023 से 25 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय में साम्प्रदायिक सद्भावना कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अच्युत सिंह कार्यवाहक कमान्डेंट ने अपने संबोधन में कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा साम्प्रदायिक सदभाव अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साम्प्रदायिक जातीय,नस्लीय,आतंकी हिंसा में अनाथ हुए बच्चो को वित्तीय सहायता देने के लिए अधिक से अधिक धन इकट्ठा करना है। कार्यवाहक कमांडेंट महोदय ने कहा कि हमारे जीवन में साम्प्रदायिक सदभावना का बहुत महत्त्व है। साम्प्रदायिक सदभावना से देश एक सूत्र में बंधता है।देश के नागरिकों को अलग-अलग जाति धर्मों को विशेष महत्त्व न देकर भारतीयता और राष्ट्रीयता को अधिक महत्त्व देना चाहिए।जिस देश में साम्प्रदायिक सदभावना होगी। वह देश तेजी से विकास करता है। देश में भले ही अनेक जाती धर्म और भाषाओं के लोग रहते है लेकिन हमारा देश एक है।इस कार्यक्रम में अच्युत सिंह,कार्यवाहक कमांडेंट 65वीं वाहिनी,आर बी सिंह उप कमान्डेंट,भरत सिंह यादव, सहायक कमांडेंट/संचार तथा वाहिनी के समस्त बल कर्मी उपस्थित थे ।