बगहा रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति सदस्य के रूप में मनोनयन सदस्यों को दिए गए बधाई एवं शुभकामनाएं
यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा के साथ- साथ रेलवे स्टेशन को स्वच्छ, सुलभ व सुंदर बनाने पर देंगे जोर
भास्कर दिवाकर
बगहा। बगहा रेलवे स्टेशन के लिए परामर्श दात्री समिति (एससीसी) के सदस्य के रूप में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदयानंद दुबे, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया एवं नगर अध्यक्ष विजय साहू को मनोनीत किया गया है। बगहा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा के साथ- साथ बगहा रेलवे स्टेशन को स्वच्छ, सुलभ व सुंदर बनाने पर जोर दिया जायेगा। इन सभी लोगों के मनोनयन पर राज्यसभा के सांसद सतीश चन्द्र दुबे, बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, ऋतु जायसवाल, अचिंत्य कुमार लल्ला, अमरेश श्रीवास्तव व बगहा के पूर्व स्टेशन अधीक्षक जय कुमार प्रसाद, सुरेश भलोटिया बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

