चौतरवा विद्युत प्रशाखा द्वारा पतिलार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर का किया गया शुभारंभ

चौतरवा विद्युत प्रशाखा द्वारा पतिलार में स्मार्ट मीटर लगाकर किया गया शुभारंभ
सहायक विद्युत अभियंता ने पतिलार में स्मार्ट मीटर का फीता काटकर किया शुभारंभ,सभी के घरों में लगेगा स्मार्ट मीटर
विद्युत चोरी पर नकेल कसने को लेकर विद्युत विभाग पूरी तरह से हैं प्रयासरत,बगहा सब डिवीजन के सभी विद्युत प्रशाखा क्षेत्रों में लगाया जाएगा स्मार्ट मीटर—विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु
भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा विद्युत विभाग के अंतर्गत चौतरवा विद्युत प्रशाखा द्वारा गुरुवार को पति में स्मार्ट मीटर का शुभारंभ किया गया।जिसका विधिवत शुभारंभ पतिलार के बच्चा मिश्रा के घर के बाहर स्मार्ट मीटर लगाकर सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने फीता काटकर स्मार्ट मीटर को चालू कराया । विभागीय एसडीओ ने बताया कि विद्युत चोरी पर नकेल कसने को लेकर विद्युत विभाग प्रयासरत हैं।जिसको लेकर सभी जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं।वही चौतरवा विद्युत प्रशाखा में 30 हजार उपभोक्ता हैं और सभी लोगों का प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगना हैं।जो नि:शुल्क स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।अभी तक 24 स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका हैं।उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन उपभोक्ता अपनी विद्युत खपत को देख सकता हैं और खुद से स्मार्ट मीटर को रिचार्ज भी कर सकता हैं।जिन उपभोक्ताओं के यहां विद्युत बिल बकाया हैं।वे उपभोक्ता एक साल में 10 किश्त में बकाया राशि को जमा कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटरों में छेड़छाड़ या विद्युत चोरी को रोका जा सकेगा साथ ही घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने का चक्कर भी खत्म हो जाएगा।मीटर की रीडिंग ऑनलाइन कंट्रोल रूम से ही की जायेगी।खास बात यह है कि स्मार्ट मीटर में कंट्रोल रूम से बिल जेनरेट होने के बाद मीटर पर ही बिल की धनराशि,रीडिंग और डिस्कनेक्शन की डेट भी प्रदर्शित होगी।विद्युत उपभोक्ता को बिल संबंधी पूरी जानकारी मोबाईल पर ही मिल जाएगी और उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।इसके अलावा कंट्रोल रूम से रीडिंग का एनालिसिस करके यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किस ट्रांसफॉर्मर से बिजली चोरी हो रही है।बगहा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि बगहा विद्युत विभाग के सभी विद्युत प्रशाखा क्षेत्रों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया।उन्होंने बताया कि गड़क पार के ठकराहा,पिपरासी प्रखंड क्षेत्र में लगाया जा चुका हैं और मधुबनी, भितहा प्रखंड में 50% प्रतिशत स्मार्ट मीटर लग चुका हैं और कार्य प्रगति हैं।वही बगहा दो के बकुली पंचगांवा, विनवलिया बोदसर पंचायत में स्मार्ट मीटर लग चुका हैं और हर पंचायतों में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद जारी है।उन्होंने बताया कि बगहा एक के भैरोगंज,नड्डा स्मार्ट मीटर लग चुका हैं और शेष पंचायतों में लगाने का कार्य किया जा रहा हैं।उन्होंने बताया कि बगहा सब डिवीजन में 27,680 स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका हैं। इस अवसर पर कनीय विद्युत अभियंता अखिलेश कुमार,चंदन कुमार श्रीवास्तव,पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

