बगहा बजार के चप्पे -चप्पे पर पुलिस की रहेगी नज़र, बगहा नगर के मुख्य स्थलों पर थाना ने लगाई गई पेटिका
गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों को अब रजिस्टर में दर्ज करानी होगी उपस्थिति :बगहा थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार
——- बजार के चप्पे – चप्पे पर पुलिस की रहेगी नज़र, बगहा नगर के मुख्य स्थलों पर थाना ने लगाई पेटिका।
दिवाकर/विनय
बगहा। बगहा नगर के भीड़भाड़ के जगहों पर दुर्घटना और आवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाम लगाने के लिए, पुलिस कर्तव्य का निर्वहन हेतू बगहा आदर्श नगर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने बगहा नगर के बाजार क्षेत्र में आनेवाले तीन मुख्य जगहों पर हनुमानगढ़ी, मुंबई बाजार और आदित्य विजन के पास नगर थाना की पेटिका पोस्ट स्थापित किया है।इस पेटिका में एक रजिस्टर रखा गया हैं, जिसमें गश्ती पर निकले हुए पुलिसकर्मियों को अपने समय और उपस्थिति को उस रजिस्टर में दर्ज करनी होगी। ताकि पुलिस की गश्ती सुनिश्चित हो सके और बाजार के चप्पा- चप्पा पर पुलिस की नजर में रहे, ताकि चोरी के साथ-साथ अन्य आवांछनीय घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। बगहा नगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पेटिकाएं इसलिए लगाई गई है ताकि गश्ती पर निकले हुए पुलिसकर्मी उसमें गश्ती का समय और उपस्थिति दर्ज करें ताकि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बरती ना जा सके और समय-समय पर वरीय अधिकारी इसकी जांच भी करेंगे। ताकि बाजार क्षेत्र का कोई भी स्थान बगहा पुलिस की निगरानी से वंचित न रहे। चोरी एवं अन्य तरह के आपराधिक, वारदात नियंत्रित होंगे एवं नगरवासी जान एवं माल के प्रति सुरक्षा का भाव महसूस कर सके। अब नगर वासियों का कर्तव्य है कि वह अपने घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त रखें ताकि किसी भी तरह के अपराध में अपराधियों की पहचान में पुलिस को सहयोग मिल सके। इस तरह पुलिस और पब्लिक मिलकर नगर को अधिक से अधिक सुरक्षित बनाने में एक दूसरे का सहयोग कर सकते हैं।#suryanews24
