Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookRecipesStyle HunterTravelTravelWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रखंड बगहा एक और दो के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई जाएगी शपथ

 

आज प्रखंड बगहा एक और दो के बीडीओ के द्वारा दिलाई जाएगी शपथ, मताधिकार के प्रति किया जाएगा जागरूक

भास्कर दिवाकर

बगहा। 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को प्रखंड बगहा एक और दो मुख्यालय के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी।तत्पश्चात जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक और दो रवि रंजन,जयराम चौसरिया ने सयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रखंड बगहा एक और दो के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाते हुए मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी साथ ही लोकतंत्र में लोग अपने अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हो इसके लिए अधिकारियों,कर्मियों को प्रेरित किया जायेगा।प्रखंड बगहा एक और दो बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को यह जानकारी होना आवश्यक है कि हमारे एक वोट से हीं देश और राज्य के साथ साथ पंचायत का प्रतिनिधि बनता है।मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ मानी जाती है।लेकिन अपने बहुमूल्य मत की ताकत को नही जानने के कारण मतदाता स्वतंत्र मतदान नही कर पाते हैं।मतदाता दिवस पर प्रखंड के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष जानकारी देते हुए जागरूक किया जायेगा ताकि लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक कर सकें।जिसको लेकर सभी बूथों के बीएलओ को निर्देशित किया गया हैं।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!