अनियंत्रित बाइक के जंगल में घुसने से एक युवक जख्मी।
क्रिकेट के बल्ले से चोट लगने के कारण एक महिला बुरी। तरह से जख्मी।
— अनियंत्रित बाइक के जंगल में घुसने से एक युवक जख्मी।
वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर-रमपुरवा पंचायत के लक्ष्मीपुर चौक के निकट सड़क किनारे क्रिकेट खेल रहे बच्चे के बल्ले से बाइक सवार महिला को चोट लगने से घायल हो गई ।जिनका स्थानीय क्लीनिक में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है,कि लक्ष्मीपुर चौक के निकट सड़क किनारे गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।तभी बाइक सवार जलसंसाधन विभाग में कार्यरत कन्हैया राउत अपनी पत्नी के साथ बगल से गुजरे रहे थे।तभी एक बच्चे के बल्ला कन्हैया राउत की पत्नी प्रतिम देवी के सिर में जाकर लगी।जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।आनन-फानन में घायल महिला प्रतिमा देवी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।समाचार लिखे जाने तक घायल महिला का इलाज जारी था।
___________________________________________
अनियंत्रित बाइक जंगल में घुसी मे घुसने से एक युवक जख्मी।
वाल्मीकिनगर- बगहा मुख्य पथ पर कोतराहा मोड़ के समीप रविवार की शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर जंगल में घुस गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान लक्की कुमार उम्र 18 वर्ष हरनाटांड के महादेवा गांव निवासी के रूप में हुई है। बाइक पर सवार दो लोग सोनू कुमार और लक्की कुमार वाल्मीकिनगर से अपने गांव की तरफ जा रहा थें, तभी अचानक से मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक को बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें लक्की गंभीर रूप से जख्मी हो गया।आनन फानन में ग्रामीण और पुलिस की सहयोग से जख्मी को निजी क्लीनिक में उपचार के लिए लाया गया। जहां समाचार प्रेषण तक उपचार जारी था।


