नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार,दो डिप्टी सीएम सहित आठ मंत्रियों ने भी ली शपथ
नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार,दो डिप्टी सीएम सहित आठ मंत्रियों ने भी ली शपथ
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
बिहार मे नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।,शाम पांच बजे हुए शपथ समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। जिसमें सम्राट चौधरी (भाजपा), विजय सिन्हा (भाजपा), डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा), विजेंद्र प्रसाद (जदयू),श्रवण कुमार (जदयू), विजय कुमार चौधरी (जदयू), संतोष कुमार सुमन (हम), सुमित सिंह (निर्दलीय) शामिल है।
— मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एन०डी०ए० गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है। जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य में एन०डी०ए० गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार