Best News StoryMake it ModernMobile PhonesRecipesReviewsUncategorizedWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

 प्रखंड बगहा दो के प्रमुख और उपप्रमुख का दबदबा कायम, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

प्रखंड बगहा दो के प्रमुख और उपप्रमुख का दबदबा कायम, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

भास्कर दिवाकर

बगहा।प्रखंड बगहा दो के प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी देवी और उप प्रमुख शत्रुधन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी जयराम चौरसिया ने बताया कि बगहा दो प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी देवी व उप प्रमुख शत्रुधन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के ऊपर अविश्वास प्रस्ताव 29 दिसंबर 2023 को लगाया गया था।इस संदर्भ में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए 10 जनवरी बुधवार को प्रखंड परिसर के सभागार में निर्धारित समय दिन के 11 बजे दिया गया था,समय के साथ 1 :00 बजे तक सभी सदस्यों को पहुंचने का समय दिया गया था।लेकिन मात्र एक ही पंचायत समिति सदस्य ससमय से पहुंच सकी। परंतु रुचि नहीं होने के कारण बाकी के पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में सम्मिलित नहीं हुये साथ ही पंचायती राज ने 2015 में संशोधन कानून में एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।यदि अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर होता है तो पूरे कार्यकाल में फिर से कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है।इस तरह से प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी तथा उप प्रमुख शत्रुधन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह अपने पद पर विराजमान हैं साथ ही कागजी खानापूर्ति कर निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है।जिसके कारण प्रमुख पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर हो गया,उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए पंचायत समिति सदस्यों में रुचि नहीं होने से अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया।वही पंचायती राज के 2015 के संसोधन अधिनियम कानून के तहत अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर होने की स्थिति में बाकी के बचे प्रमुख के तीन साल का कार्यकाल में दुबारा अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है।वही बगहा दो प्रखंड में कुल 36 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्य हैं।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!