मिशन शक्ति के तहत आईसीडीएस कार्यालय बगहा दो में “सखी वार्ता” का किया गया आयोजन
मिशन शक्ति के तहत आईसीडीएस कार्यालय बगहा दो में “सखी वार्ता” का किया गया आयोजन
जिला से आए जिला मिशन समन्वयक अर्जुन कुमार,जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियदर्शनी कुमारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका,सेविका और सहायिकाओं को “सखी वार्ता “के योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया
मिशन शक्ति के द्वारा नारी सुरक्षा,नारी सम्मान ,नारी स्वालंबन के माध्यम से महिलाओं को बनाया जाता हैं सशक्त– जिला समन्वयक अर्जुन कुमार
भास्कर दिवाकर
बगहा।महिला एवं बाल विकास निगम,पश्चिम चम्पारण द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय बगहा दो में बुधवार को “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका मौजूद रही। जिला से आए जिला मिशन समन्वयक अर्जुन कुमार,जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियदर्शनी कुमारी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका,सेविका और सहायिकाओं को “सखी वार्ता “के योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियदर्शनी कुमारी ने बतायी कि महिलाओं को लैंगिक समानता,लैंगिक हिंसा, लिंगानुपात सामान्य,बाल विवाह, दहेज उन्मूलन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।उन्होंने बतायी कि प्रखंड बगहा दो के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी क्षेत्रों में महिलाएं एवं किशोरियों को उनके हक या घरेलू हिंसा के लिए आदि किसी प्रकार की मदद चाहिए। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करके महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर के सहायता से महिला की मदद की जाएगी। अर्जुन कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के द्वारा नारी सुरक्षा,नारी सम्मान ,नारी स्वालंबन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जाता है। किसी भी महिलाएं एवं किशोरियों को अपने आसपास होने वाले या अपने घरों में होने वाले घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करके अपनी शिकायत कर सकती हैं।इस हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी प्रकार की नारी सम्मान आदि से संबंधित जानकारी एवं सुझाव ले सकती है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं को बताया गया कि अपने आंगनबाड़ी क्षेत्र में सखी वार्ता केेे माध्यम से मिशन शक्ति केे बारे में ग्रामीण महिला और किशोरियों को जानकारी देते हुए जागरूक करेंगी। मौके पर प्रधान लिपिक विकास कुमार गुप्ता, डाटा ऑपरेटर अब्दुल हामिद अंसारी,महिला पर्यवेक्षिका, सेविका,सहायिका आदि मौजूद थे।