अंचल कार्यालय बगहा एक में नवागत अंचलाधिकारी मो.नौशाद हैदर ने किया योगदान
अंचल कार्यालय बगहा एक में नवागत अंचलाधिकारी मो.नौशाद हैदर ने किया योगदान
नवागत सीओ ने अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारी व कार्यालय कर्मियों सहित आरटीपीएस के डाटा ऑपरेटरों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया
भास्कर दिवाकर
बगहा। अंचल बगहा एक कार्यालय में नवागत अंचलाधिकारी मो.नौशाद हैदर ने कार्यालय का प्रभार ग्रहण कर लिया। प्रभार संभालते हीं नवागत सीओ ने अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारी व कार्यालय कर्मियों सहित आरटीपीएस के डाटा ऑपरेटरों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। नवागत अंचलाधिकारी मो.नौशाद हैदर ने योगदान लेने के पश्चात कहा कि बगहा एक अंचल में जन शिकायतों को दूर करना पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो लोग अंचल कार्यालय में आकर हमसे बेहिचक मिल सकते हैं। अंचल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों के निपटारे के लिए वे जनता दरबार में आने वाले मामलों के त्वरित सुनवाई व निष्पादन पर बल दिया जाएगा।ऑनलाइन के जितने भी आवेदन लंबित हैं,ससमय सभी का निष्पादन कराया जाएगा साथ ही अंचल कार्यालय में लंबित पड़े दाखिल खारिज,परिमार्जन सहित अन्य कामों का निपटारा तेजी से किया जाएगा।इसके साथ हीं नवागत सीओ ने कहा कि राजस्व विभाग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनहित में जो भी कार्य होंगे उसे पूरा किया जाएगा।अतिक्रमण के मामले को भी विधि सम्मत समय से निष्पादित करवाया जाएगा।

