गोबरहिया युवती हत्याकांड मामले का हुआ उद्भदेन,तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गोबरहिया नाबालिक युवती हत्याकांड मामले का हुआ उद्भदेन,तीन अभियुक्त गिरफ्तार
एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जानकारी,एएसपी अभियान के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
घटना में शामिल तीन अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है लगातार छापेमारी
भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत गोबरहिया थाना के शेरवा दोन में एक नाबालिक युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने मामले में बगहा पुलिस ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।वही इस घटना में शामिल तीन अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया।उन्होंने बताया कि विगत 20 जनवरी को गोबरहिया थाना क्षेत्र के शेरवा दोन में आधा दर्जन लोगों के द्वारा एक युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। मामले में पीड़िता के मां राजमती देवी पति बेचन महतो के आवेदन पर गोबरहिया थाना में काण्ड सं0-04/24, 22 जनवरी 2024 धारा-302/201/34 भा०द०वि० के अन्तर्गत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मेरे द्वारा पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रामनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी विशलेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर एएसपी अभियान तथा अभियान दल 09 कैंप लौकरिया की सहायता से मामले में संलिप्त तीन अभियुक्त बिनोद महतो,गोविन्द मॉझी,सिकन्दर मॉझी को शेरवा दोन से गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि तीनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है साथ ही इस घटना में तीन अन्य अभियुक्त फरार चल रहे है। फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लागातार छापेमारी की जा रही है। वही इस छापेमारी दल में शामिल एएसपी अभियान दिवेश कुमार मिश्रा,एसडीपीओ रामनगर नन्दजी प्रसाद, गोबरहिया थानाध्यक्ष सह पुअनि रामानन्द साह, पुअनि नरेन्द्र सिंह,सअनि संतोष कुमार राम और डी.आई.यू टीम,बगहा अन्य पुलिस कर्मियों को पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा