बगहा एक प्रखंड में नवागत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार ने संभाला पदभार।
बगहा एक प्रखंड में नवागत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार ने संभाला पदभार।
भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा एक प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया।जहां प्रखंड कर्मियो और विकास मित्रों ने नए बीडबल्यूओ का जोरदार स्वागत अभिनंदन किये।।नवागत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा चलाएं जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जायेगी और समाज के पिछले पायदान पर रह रहे लोगों तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनों को पहुंचाना पहली प्राथमिकता रहेगी साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचे इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे ।इसके उपरांत नवागत बीडबल्यूओ ने प्रखंड बगहा एक के 24 पंचायत के विकास मित्रों के साथ एक बैठक की।बैठक के दौरान नवागत बीडबल्यूओ ने सभी विकास मित्रों से परिचय प्राप्त किया।उन सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जरूरी हिदायत दी।उन्होंने कहा कि प्रखंड बगहा एक के 24 पंचायत के विकास रजिस्टर वर्जन टू में भूमिहीन दलित परिवारों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।सभी विकास मित्र अपने अपने पंचायत में रहकर कार्यों को करना सुनिश्चित करेंगे। विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर कारवाई सुनिश्चित की जायेगी।



