Best News StoryFashionGadgetsMake it ModernMobile PhonesNew LookWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

रेलवे के अधिकारियों सहित रेल मंत्रालय को अमृत भारत ट्रेन की ठहराव पर भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने दिया धन्यवाद 

 रेलवे के अधिकारियों सहित रेल मंत्रालय को अमृत भारत ट्रेन की ठहराव पर भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने दिया धन्यवाद

दिनेश अग्रवाल वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का करा रहे हैं निदान

निज संवाददाता


वाल्मीकिनगर।वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के युवा प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने रेलवे के ठहराव के लिए जनता के संघर्ष की जीत का श्रेय देते हुए रेलवे के अधिकारियों सहित रेल मंत्रालय को अमृत भारत का ठहराव हरीनगर तथा सिकटा में करने के लिए सहृदय धन्यवाद दिया। कहा कि बड़े ही गौरव और अपार हर्ष की बात हैं कि एक सफल प्रयास सफल रहा।चंपारण के समस्त जनता सहित रामनगर और सिकटा के लोगो ने एक आवाज उठाई।एक समाजसेवी होने के नाते मेरा यह दायित्व था,कि आम जनता की आवाज को रेल मंत्रालय के अधिकारियों तक पहुंचाऊं और यह फलितार्थ हुआ।यह प्रयास समस्त चंपारण वासियों का हैं,समस्त जनप्रतिनिधियों का हैं।आपलोगो ने “रेल नहीं तो वोट नहीं”का जो नारा दिया वह आवाज रेल मंत्रालय तक पहुंचा और आपकी मांगों को रेल मंत्रालय ने पूरा किया।यह जीत समस्त जनता जनार्दन की जीत है व समस्त जनप्रतिनिधियों की जीत है।बदलते हुए चंपारण और भारत की जीत है।दिनेश अग्रवाल ने बताया कि आनेवाले समय में सभी बंद ट्रेनें पहले की भांति सिकटा सहित पूरे वाल्मीकि नगर क्षेत्र में रुकेगी।इसके लिए आगे भी मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।दिनेश अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया,कि वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र को विकसित लोकसभा बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलजुलकर काम करे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!