तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर
24 Surya News
-हरिओम

उन्नाव में आसीवान थाना क्षेत्र नंगा खेड़ा गांव के पास शनिवार देर रात हरदोई से हरदोई का रहने वाला एक युवक बाइक से वापस जा रहा था। इसके दौरान किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी दी । टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना किसी राहगीर ने थाना पुलिस को
दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जनपद हरदोई के थाना मल्लावां क्षेत्र के भूल भवानीपुर गांव के रहने वाला गौरी शंकर का 36 साल का बेटा सच्चे राम शनिवार की देर रात करीब 10 किसी काम से उन्नाव आया था वापस लौटते समय वह आसीवान थाना क्षेत्र के नंगा खेड़ा गांव के पास ही पहुंचा था किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर जोर लगे से वह मुंह के बाल सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद हादसे की जानकारी राहगीर ने आसीवान थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

