CrimePolice Good Workझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा पुलिस की कार्रवाई में 11 अभियुक्त गिरफ्तार, बगहा पुलिस जिला में वाहन जांच के दौरान 1,36,500 रुपए का लगाया गया जुर्माना


बगहा पुलिस सख्त: बगहा पुलिस की कार्रवाई में 11 अभियुक्त गिरफ्तार, बगहा पुलिस जिला में वाहन जांच के दौरान 1,36,500 रुपए का लगाया गया जुर्माना

अगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर गोबरहिया थानाध्यक्ष एवं आईटीबीपी बल के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी एवं लोगों से सम्पर्क कर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को कहा गया।

भास्कर दिवाकर

बगहा।बगहा पुलिस जिला द्वारा बुधवार को विगत 24 घंटो में कुल 11 गिरफ्तारी की गई है।कुल-43 वारंटो का निष्पादन किया गया है, जिसमें जमानतीय 20 एवं अजमानतीय 23 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना द्वारा शराब के काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।रामनगर थाना द्वारा शराब के काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
भितहाँ थाना द्वारा शराब के काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
नौरंगिया थाना द्वारा अन्य काण्ड में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।चौतरवा थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पटखौली थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
भैरोगंज थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बगहा थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।रामनगर थाना द्वारा अन्य काण्ड में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बगहा पुलिस द्वारा 27 मार्च बुधवार को अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जॉच के कम में बगहा थाना द्वारा-17,000, यातायात थाना द्वारा-43,000, रामनगर थाना द्वारा-6,000, चौतरवा थाना द्वारा-42,500, भैरोगंज थाना द्वारा-15,000, धनहों थाना द्वारा-7,000, पटखौली थाना द्वारा-6,000, इस प्रकार कुल 1,36,500 रूपया का जुर्माना लगाया गया साथ ही अगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर पुलिस जिला बगहा के गोबरहिया थानाध्यक्ष एवं आईटीबीपी बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन,फ्लैग मार्च कर अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी एवं वल्नरेबल (असुरक्षित) टोला में घुम-घुम कर कमजोर वर्ग के लोगों से सम्पर्क कर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को कहा गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!