महाशिवरात्रि को लेकर जिला अधिकारी ने की बैठक
उन्नाव 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा को लेकर जिला अधिकारी गौरांग राठी ने अफसर और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की डीएम ने मुस्लिम धर्मगुरुओं व हिंदू वर्ग के आयोजनों से आपसी भाईचारे के साथ यात्रा निकालने की अपील की वही यात्रा आयोजकों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों को शोभा यात्रा मार्ग तत्काल ठीक करने के आदेश दिए हैं नगर पालिका को साफ सफाई के निर्देश दिए गए आयोजको की अन्य शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई वहीं जिलाधिकारी ने सुरक्षा के इंतजाम को लेकर शोभायात्रा को ड्रोन कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए जिला अधिकारी गौरांग राठी ने बताया की 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे जनपद में आयोजित होगा जहां-जहां पर समस्या है चाहे वह जल भराव हो साफ सफाई की समस्याओं के बारे में बातचीत हुई और संबंधित को निर्देशित किया समय पर काम होना चाहिए मैं स्वयं निरीक्षण करूंगा जो हमारे सामाजिक संगठन है उनके सामंजस से त्योहार को हम खुशी पूर्वक जनपद में आयोजित करेगे जैसा कि पहले इतिहास में देखा गया है उन्नाव में तमाम तरह के छोटे-बड़े यात्राओं का आयोजन किया जाता है जिसको लेकर जगह-जगह पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगती है शिवरात्रि के दिन किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए सभी रोड निर्धारित कर दिए गए जनपद वासियों से अपील है कि इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए कहीं पर भी कोई समस्या हो तो तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क कर अवगत कराए जिससे समस्या का निस्तारण कराया जा सके ।