Make it ModernNew LookWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से दिनेश अग्रवाल योग्य एवं शिक्षित उम्मीदवार हैं–सरपंच संघ

वाल्मीकिनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे दिनेश अग्रवाल को बगहा सरपंच संघ ने समर्थन दिया

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से दिनेश अग्रवाल योग्य एवं शिक्षित उम्मीदवार हैं–सरपंच संघ

निज संवाददाता

बगहा। वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत बगहा -1 प्रखण्ड के सरपंच संघ की बैठक शनिवार को चौतरवा के कोट माई स्थान के प्रांगण में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जगन्नाथ यादव ने किया,जिसमें सभी सरपंचों ने अपने- अपने पंचायत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा साथ ही आगामी 2024 लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की।चर्चाओं के क्रम में यह बात उभर कर आई की वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से दिनेश अग्रवाल योग्य एवं शिक्षित उम्मीदवार हैं, ये हमेशा जनहित के कार्यों से जनता के बीच पाए जाते हैं।उन्होंने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और रोजगार के क्षेत्र में अनेकों कार्य किया है।इन सभी बातों पर ध्यान देते हुए सरपंच संघ ने दिनेश अग्रवाल को एक स्वच्छ एवम सुयोग्य प्रत्याशी के रूप में एक स्वर में अपना समर्थन दिया साथ ही दिनेश अग्रवाल को अंगवस्त्र से सम्मानित किया और कहा की यह सम्मान आम जनता द्वारा चुने गए सरपंच संघ के तरफ से ही नहीं बल्कि उन सभी सम्मानित जनता के तरफ से भी हैं साथ ही यह भी कहा की दिनेश अग्रवाल इस बार के चुनाव में आप वाल्मीकिनगर का प्रत्याशी के रूप में प्रतिनिधित्व करें। हम सभी आपके साथ हैं।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!