AccidentWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया
बगहा-खरपोंखरा रेलवे स्टेशन के मध्य हरहा नदी से 200 मीटर बगहा की तरफ रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई मौत
बगहा-खरपोंखरा रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत
निज संवाददाता
बगहा। नरकटियागंज- गोरखपुर रेलखंड पर बगहा खरपोंखरा के बीच पीलर संख्या 285/11 हरहा नदी से 200 मीटर बगहा की तरफ रेल ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ का दो टुकड़ों में शव बरामद किया गया है।शव की पहचान अभी नहीं हो पायी है। सूचना पर पहुंची बगहा आरपीएफ की टीम ने पठखौली थाना पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। मौके पर पहुंची पठखौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पठखौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने करीब 55 वर्षीय अधेड़ के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है। शव दो टुकड़ों में था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है।