स्वीप कार्यक्रम के तहत आईसीडीएस बगहा एक द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
स्वीप कार्यक्रम के तहत आईसीडीएस बगहा एक द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

ब्लॉक कैंपस में उपस्थित लोगों को मतदान करने व आस-पास मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिलाई गई शपथ।
भास्कर दिवाकर
बगहा।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बाल विकास विकास परियोजना पदाधिकारी मो.सोहैल अहमद के दिशा-निर्देश के आलोक में बाल विकास परियोजना कार्यालय बगहा एक परिसर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली में महिला पर्यवेक्षिका,आईसीडीएस कर्मी और आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रहें। मतदाता जागरूकता रैली आईसीडीएस कार्यालय से शुरू होकर एनएच727 सड़क मार्ग होते हुए पुन: आईसीडीएस कार्यालय बगहा एक पहुंची।इस दौरान “पैसे से न साड़ी से, वोट करे समझदारी से।अपनी ढपली अपना राग,मतदान हो सद बेलाग। रिश्ते नाते खूब निभाओ, पर पहले मतदाता कराओ।मतदान हमारा अधिकार हैं, इससे बनती सरकार हैं।अपनी सरकार स्वयं चुनूंगा,हम अपना कर्तव्य निभाएंगे,सबसे मतदान कराएंगे आदि विभिन्न स्लोगन के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका,आईसीडीएस कर्मी और सेविकाओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किये।वही ब्लॉक कैंपस में उपस्थित लोगों को आईसीडीएस कर्मी शिव शांत कुमार और एलएस प्रियंका,अमृता राज,रानी कुमारी के द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें अपने माता- पिता समेत घर के आस-पास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो.सोहैल अहमद बताया कि ने आईसीडीएस कार्यालय बगहा एक के कार्यालय कर्मियो, महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरुकता रैली,मतदाता स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्वों को बताते हुए जागरुक किया जाता साथ स्थानीय लोगों को मतदान करने व मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आस- पास लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।सीडीपीओ मो. अहमद ने बताया कि अगामी 25 मई को मतदाताओं को अपने- अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या वोट करने की अपील की गई।इस दौरान लोगों को उन्हें मतदान के बारे में जानकारी देने के साथ उनके अधिकार से भी अवगत कराया गया ताकि वे अपना मतदान का सही तरीके से उपयोग कर सकें।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका, अमृता राज रानी कुमारी, प्रखंड समन्वयक शिव शांत कुमार,सेविका सीमा देवी,प्रेमा कुमारी,किरण कुमारी,सुशीला देवी सहित लोग उपस्थित रहें।

