अपने अधिकार से मत बनें अनजान मजबूत लोकतंत्र के लिए 25 मई को अवश्य करें मतदान : नप ब्रांड एम्बेसडर
अपने अधिकार से मत बनें अनजान मजबूत लोकतंत्र के लिए 25 मई को अवश्य करें मतदान : नप ब्रांड एम्बेसडर
लोकतंत्र का सम्मान करें, आओ चलो मतदान करें।
मतदाता जागरुकता के लिए स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
बुधवार-22 मई
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा/पिपरासी।लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान हर नागरिक का अधिकार है। मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से उक्त बातें स्थानीय शिक्षक सह बगहा नगरपरिषद के स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर श्री सुनिल कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक, मतदाता लोकतंत्र का सम्मान करें और अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तथा मतदान अवश्य करें। जातीय और सांप्रदायिक विविधता लोकतंत्र को प्रभावित करते हैं तथा लोकतंत्र सारी सामाजिक विभिन्नताओं, अंतरों और असमानताओं के बीच सामंजस्य बैठाकर सर्वमान्य समाधान देने का प्रयास करता है। इसलिए लोकतंत्र सभी शासन व्यवस्था से बेहतर है।
*जागरुकता के लिए स्कूली बच्चों ने निकली प्रभातफेरी*
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता के उद्देश्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी भगडवा, उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधांव सहित कई स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने बुधवार को पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाला। इस दौरान बच्चों ने प्रभातफेरी करते हुए कई स्लोगन बोले। लोकतंत्र का भाग्यविधाता, होता है जागरुक मतदाता। चाहें नर हो या हों नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी। उम्र 18 पूरी है, मत देना जरुरी है। लोकतंत्र का सम्मान करें, आओ चलो मतदान करें। प्रभातफेरी देखकर स्थानीय ग्रामीण, युवाओं ने इसके बारे में जाना। मौके पर जितेंद्र कुमार शर्मा, सुभाष भारती, सुनिल कुमार, गुड़िया कुमारी, सृष्टि केशरी, अमीषा मयूरी, अनीता कुमारी, निशा कुमारी, रश्मि कुमारी, सिम्पी कुमारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रंजन पासवान, करुणाशंकर दुबे, शशि प्रसाद तिवारी, हरेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।