Best News Story

अवैध वसूली के लिए शव रखकर किया हंगामा

अवैध वसूली के लिए शव रखकर किया हंगामा

भाईजी सतीश बाजपेई की रिपोर्ट

हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों द्वारा घुसकर की गई तोड़फोड़।वहां भारती मरीज के तीमारदार दहशत में बौखलाकर कर भागे बाहर

आजाद हैस्पिटल में मृतक महिला मरीज के परिजनो द्वारा हॉस्पिटल के संचालक से एक करोड़ अबैध वसूली का आया मामला

मरीज के परिजन शव रखकर घंटो करते रहे हंगामा की गाली गलौज महिला कर्मचारी से की अभद्रता पुलिस देखती रही तमाशा प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने के बाद भी आरोपियों पर नही हुई कोई कार्यवाही न ही लिखी गई एफ आई आर

उन्नाव । एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती महिला को इलाज के दौरान कानपुर रेफर किया गया इसी दौरान कानपुर में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव को इंदिरा नगर स्थित आजाद हॉस्पिटल के सामने रखकर अवैध वसूली को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया और भाग खड़े हुए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित आजाद अस्पताल की है। बता दे की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीतांबर नगर मोहल्ला के रहने वाल राम कृष्ण गौतम की बेटी आराधना की शादी कानपुर नगर निवासी दीपक गौतम से हुई थी। आराधना के गर्भवती होने पर दीपक उसे बेहतर इलाज के लिए पिता राम कृष्ण के घर पर छोड़ गया था। 4 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर पिता ने शिवनगर में साई नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां डाक्टरों ने डिलिवरी का आपरेशन किया था दो महीने बाद महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन महिला को आजाद हास्पिटल लाए थे जहां डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए लेने से मना किया परिजनों की मिन्नत्तों के बाद कसलेशन पेपर पर साइन करवाने के बाद आपरेट किया गया हालत न सुधारने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया कानपुर में मौत होने के बाद अवैध वसूली के लिए शव अस्पताल के बाहर रख दिया साई हॉस्पिटल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर महिला को आजाद हॉस्पिटल लेकर आए थे वहां डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए लेने से इंकार भी किया परिजनों के लाख मिन्नत के बाद आपरेट किया गया अवैध वसूली के चक्कर में आरोप

लगाते हुए शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

और पैसों की मांग करने लगे यहां तक की यह भी कहा कि अगर पैसा नहीं दोगे तो हम बॉडी यहीं रखकर हंगामा करेंगे मामले के तूल पकड़ने पर अस्पताल कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। जानकारी पर अस्पताल चौकी प्रभारी प्रवीण पुंज मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हंगामा कर रहे परिजनों को समझा कर शांत कराया। आजकल यह अक्सर देखने को मिल रहा है कि लोग पहले नर्सिंग होम में मरीज को भारती करते हैं उसके बाद में जब पैसे देने का नंबर आता है तो वहां पर हंगामा करने लगते हैं और अगर मरीज की कहीं और मृत्यु हो जाती है तो वह लोग वहां से डेड बॉडी उठकर इस नर्सिंग होम के सामने रखकर हंगामा करना शुरू कर देते हैं और अस्पताल बंद करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूल को लेकर अस्पताल के स्टाफ को मजबूर करते हैं ऐसी स्थिति में आजाद हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने इन सभी को अस्पताल में तोड़फोड़ करने व एक महिला शांति को अभद्र भाषा एवं मागोंट कर उसकी सोने की चेन छीन लेते हैं उसके बाद में डेड बॉडी को अस्पताल के सामने रखकर पैसे की मांग करते हैं मैनेजमेंट कमेटी ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर की मांग की है।

करवाया गया था। प्रसूता ने एक बेटी को

वसूली के चक्कर में नाटकीय ढंग से शव रखकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझा कर महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत उन्नाव आजाद हॉस्पिटल में अवैध वसूली के लिए शव रखकर किया हंगामा

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!