इस भीषण गर्मी में कूलर पंखा एसी की बिक्री ने तोड़े रिकार्ड
इस भीषण गर्मी में कूलर पंखा एसी की बिक्री ने तोड़े रिकार्ड
उन्नाव इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, जो जिस हैसियत का है, वह अपनी क्षमता के अनुसार गर्मी से बचने के लिये दुकानों में जाकर इलेक्ट्रानिक उपकरण खरीद कर गर्मी से निजात पाने की जुगत में लगा हुआ है। दुकानदारों की मानें तो इस बार कूलर, पंखा और एसी की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतनी कभी बिक्री नहीं हुई है।वैसे तो गर्मी ने अप्रैल माह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे, मई माह में तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पारा कभी 42 तो कभी 46 तक पहुंच रहा है। इस बार बिजली व्यवस्था भी काफी सुधरी हुई है, जिससे लोग कूलर, पंखा और हैसियत वाले लोग एसी भी खरीदने में लगे हुए हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस साल सबसे अधिक कूलर की बिक्री हुई है।फाइबर बॉडी के कूलरों की अधिक बिक्री हुई है। पांच हजार से लेकर पंद्रह हजार तक के कूलर लोग खरीद रहे हैं। वहीं लोग एसी भी खरीदने में पीछे नहीं दिख रहे हैं। जो लोग कूलर और एसी नहीं खरीद सकें हैं उन्होंने पंखे से ही काम चला रहे हैं। वहीं जंबों कूलर की भी अधिक डिमांड देखने को मिल रही है। इसके अलावा लोहे के कूलरों की दुकानों में भी भीड़ है। दुकानदार बताते हैं कि कानपुर थोक मार्केट से कूलर मांगने का आर्डर दे रखा है। इसके बावजूद समय पर माल नहीं पहुंची रहा है। जिससे ग्राहकों को वापस करना पड़ रहा है।फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ धूप से बचाव की सलाह दे रहे हैं। गर्मी से आकर कूलर, एसी के सामने बैठने व शीतल पेय पदार्थों के सेवन से परहेज करें। बाहर का खाना खाने से बचें घर का बना ताजा व पौष्टिक भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। वहीं कई दिनों से बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल लेकर डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए भेजी जा रही हैं।
24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम

