Best News Story
घर में रखे फ्रीज में लगी आग कपड़े अनाज सहित दुकान में रखा सामान जल कर हुआ राख
घर में रखे फ्रीज में लगी आग कपड़े अनाज सहित दुकान में रखा सामान जल कर हुआ राख
चकलवंशी । उन्नाव 

माखी थाना क्षेत्र के करीमाबाद निवासी महेश पुत्र स्वर्गीय रामू गांव में घर पर किराना की दुकान करता है। शुक्रवार को सायं घर में रखे फ्रिज में आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझपाते तब तक आग ने कपडों अनाज और दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आस पास ग्रामीणों में दहसत फैल गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी नै दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखी ग्रहस्थी और दुकान में रखा सामान जल गया। लगभग पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शनिवार को सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अनिल त्रिपाठी ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दिया है