जीएसपी पार्टी के वाल्मिकीनगर लोकसभा प्रत्याशी नवा कुमार सरनीया ने वाल्मिकीनगर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से किया जन संपर्क।
गण सुरक्षा पार्टी के वाल्मिकीनगर लोकसभा प्रत्याशी नवा कुमार सरनीया ने वाल्मिकीनगर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से किया जन संपर्क।
क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता–जीएसपी प्रत्याशी नवा कुमार सरनीया
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
वाल्मिकीनगर।दो बार असम से गण सुरक्षा पार्टी से निर्दलीय सांसद रह चुके नवा कुमार सरनीया (हीरा भाई) अब वाल्मीकिनगर लोकसभा से अपना किस्मत आजमा रहे हैं।अपने नामंकन के उपरांत वाल्मीकिनगर पहुंच जीएसपी प्रत्याशी नवा कुमार सरनीया ने जनसंपर्क के दौरान प्रेस वार्ता में बताया कि वाल्मीकिनगर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र संख्या 1 होने बाबजूद अब तक कई मूलभूत सुविधा से वंचित है। उक्त लोकसभा केवल कागजों में ही नंबर वन है।इसके अलावे किसी भी कार्य में एक नंबर नहीं है। अगर वाल्मीकिनगर लोकसभा की जनता मुझे अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देते है तो यहां से ही पूरे बिहार का बदलाव शुरू होगा।यहां की जनता स्वास्थ्य,शिक्षा और रोजगार के लिए तरस रहे है।जिसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा।सबसे ज्यादा किसान गन्ना पर निर्भर हैं।और गन्ना किसानों का शोषण किया जाता है।वाल्मीकिनगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है,अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के कारण यहां जो सुविधा होना चाहिए वो नही है।इन सभी सुविधाओं को मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा साथ ही सभी वर्गों के लोगों की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कमजोर वर्ग के लोगों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित रहूंगा।इस दौरान उन्होंने कई पार्टियों के नीति को आड़े हाथों लिया।इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद लालबाबू गुप्ता,लालमोहन गोंड,तरुण गोंड,अमरी अंसारी,संजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


