ट्रक की टक्कर लगने से मां बेटा गंभीर रूप से घायल।
थाना क्षेत्र के ऊंचगांव बक्सर रोड पर बाइक सवार लोगों को पीछे से आ रहे हैं तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिस मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बारा सगवर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव चौकी के अंतर्गत बिहार बक्सर मार्ग मेंं एक परिवार मोटरसाइकिल से गांव पुरौना थाना बारा सगवर से बक्सर जा रहे थे जगतपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक यूपी 41 ए टी 5175 ने मोटरसाइकिल मेंं जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से पूरा परिवार रोड मेंं बिखर गया। जिससे शशि पत्नी विजय पाल व साहिल पुत्र विजय पाल को गम्भीर चोटे आयी ग्रामीणों तत्काल प्रभाव से ट्रक को पकड़ लिया। और पुलिस को सूचना की मौके पर मै पुलिस बल के साथ पहुंचे ऊंचगांव चौकी प्रभारी ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
