Best News Story

डीहा में हुआ राष्ट्रीय पत्रकार महासभा द्वारा भीमराव आंबेडकर रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

डीहा में हुआ राष्ट्रीय पत्रकार महासभा द्वारा भीमराव आंबेडकर रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

oplus_2
oplus_2
oplus_2

भाईजी सतीश बाजपेई की रिपोर्ट

उन्नाव, विकास खण्ड सिकन्दरपुर सिरोसी की ग्राम डीहा में राष्ट्रीय पत्रकार महासभा द्वारा अम्बेडकर रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार के पदाधिकारियों व ग्रामिणों द्वारा बाबा साहब व गौतम बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और सभी ग्रामिणों को अम्बेडकर रत्न सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया |

विकास खण्ड सिकन्दरपुर सिरोसी की ग्राम डीहा में राष्ट्रीय पत्रकार महासभा द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर रत्न सम्मान समारोह बडे धूमधाम से मनाया गया | जिसमें राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के फाउण्डर चेयरमैन श्रवण कुमार पाण्डेय, डिप्टी चेयरमैन भाईजी सतीश बाजपेई, राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल रहमान शफवी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मो . जमाल, प्रदेश अध्यक्ष जैगम नकवी, प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा राय, प्रदेश महासचिव मो . आरिफ शेख, कुलदीप त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, महेंद्र राज शुक्ला, जिला प्रभारी गायत्री शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रानी खान, जिला महासचिव राजा राजपूत जिला सचिव ध्रुव साहू, कर्मठ सदस्य महेश राजपूत आदि ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | शिल्पकार महेश और गोकरन तथा उनके सभी सहयोगियों ने भी अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | तदोपरांत दोनों शिल्पकारों व सभी ग्रामिणों ने राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया | वहीं राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों ने भी शिल्पकार महेश और गोकरन तथा सभी ग्रामिणों को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया सभी पदाधिकारियों ने दोनो महान विभुतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया | श्रवण कुमार पाण्डेय जी ने सभी ग्रामिणों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया | डिप्टी चेयरमैन भाईजी सतीश बाजपेई के द्वारा बडे मार्मिक व आकर्षण जनक मंच संचालन किया गया | साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ |

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!