बाढ़ राहत योजना तैयारियों को लेकर जिला अधिकारी ने की बैठक
बाढ़ राहत योजना तैयारियों को लेकर जिला अधिकारी ने की बैठक
उन्नाव विकास भवन सभागार में बाढ़ राहत योजना की तैयारियों को लेकर डीएम गौरांग राठी ने अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने गंगा और सई नदी से संभावित बाढ़ क्षेत्र में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने और क्षेत्रीय मल्ललाहों व नावों की सूची तैयार कर बाढ़ आने पर तत्काल राहत के लिए सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में डीएम ने कहा तहसील सदर, सफीपुर, बांगरमऊ, बीघापुर में गंगा एवं सई नदी से बाढ़ के मद्देनजर ये संवेदनशील क्षेत्रों में आते हैं। इसके लिए पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। बाढ़ राहत योजना साल के तहत भौगोलिक स्थिति, बाढ़ चेतावनी, जनपद बाढ़ स्तर, पिछले 20 साल में बाढ़ की स्थिति, बाढ़ क्षेत्रों में अनुश्रवण के लिए स्टीयरिंग ग्रुप का गठन, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बाढ़ केन्द्र, उप केन्द्र व बाढ़ सम्बन्धी सूचनाओं के संबंध में चर्चा की। सिंचाई, लघु सिंचाई, नगर विकारा, खाद्य एवं रसद पंचायतीराज ग्राम विकास, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यान, पशुधन व ऊर्जा आदि के अधिकारियों को बाढ़ राहत के लिए योजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।डीएम ने बाढ़ में यातायात के साधनों की समीक्षा करते हुए सदर तहसील में 185, सफीपुर में 27, बीघापुर में 21 तथा बांगरमऊ में 43 नार्थी के नाचिकों को सक्रिय करने को कहा। इसके साथ ही पीएसी की सहायता, सैनिक सहायता, बाड़ सहायता कार्यों में जन सहयोग, सात सामश्री आपूर्ति, राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था, बाड़ संबंधी सूचना प्रसारण, बाढ़ से हुई क्षति के आकड़ों का प्रेषण, चिकित्सा व्यवस्था, वर्षा के आंकड़ें, नदियों का जलस्तर, बाढ़ संबंधी सूचनाएं तथा जल प्लावित क्षेत्र में पानी की निकासी व्यवस्था व सड़क कटान रोकथाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।