भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के उपरांत भाजपा जिला बगहा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के उपरांत भाजपा जिला बगहा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया सादर नमन
कहा की सुशील कुमार मोदी का निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
बिहार डेस्क/ भास्कर दिवाकर
बगहा।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला बगहा कार्यालय में मंगलवार को बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने किया।सभी ने सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया।वक्ताओं ने सुशील कुमार मोदी के राजनीति जीवन पर विस्तृत रूप से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी बिहार में भाजपा के पुरोधा और आधार स्तंभ रहे हैं। उनका पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान और बिहार में सुशासन के लिए अथक प्रयास हम जैसे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्वरूप बने रहेंगे।उनका निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गजेंद्रधर मिश्रा,जिला प्रभारी जनार्दन शर्मा योगी,जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे,सतीश वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव,ऋतु जायसवाल,अचिंत्य कुमार लल्ला,अमित पांडेय,भूपनारायण यादव,मनोज सिंह,विमला देवी,बलराम मिश्रा,विजय साहू,गोविंद जायसवाल,मुकेश द्विवेदी,रौशन तिवारी,जयप्रकाश गुप्ता,नागेंद्र साहनी,प्रमोद राम, ओम निधि वत्स,अवधेश गुप्ता,आशुतोष मालवीय,मंटू दुबे,रणधीर सिंह,दीपक सिंह,प्रकाश गुप्ता,हरिओम दुबे,दीपू जायसवाल,बद्रीनाथ प्रसाद,के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।