Best News Story

राज्यसभा सांसद,बगहा विधायक ने बाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में किया रोड शो,जनता से मांगा भरपूर समर्थन

राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे,बगहा विधायक राम सिंह ने बाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में किया रोड शो,जनता से मांगा भरपूर समर्थन।

 

— बगहा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों के गांवों के लोगों से जन संपर्क कर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सुनील कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए किया गया अपील।

भास्कर दिवाकर

बगहा।सोमवार को राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने बाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में रोड शो किया।बगहा विधानसभा के इंग्लिशिया चौक से परसौनी चौक, चौतरवा चौक,पतिलार बाजार, रतवल चौक,धनहा और मधुबनी प्रखंड के कई गांवों में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ लोगों से नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सुनील कुमार कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आग्रह किए।पुरे क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा भी लोगों से अपने लिए वोट मांगते रहे साथ में माननीय विधायक राम सिंह आम जनता के बीच जाकर नरेंद्र मोदी जी को जिताने की अपील किए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी,वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मनोज कुमार सिंह, दया शंकर सिंह,अचिंत्य कुमार लल्ला,रितु जायसवाल,श्री कांत हलदार,हृदया नंद दुबे,सुजित चौरसिया,सिप्पू चौबे,दीपु तिवारी,अरविंद दुबे,आशुतोष मालवीय,जय प्रकाश गुप्ता, विजय सिंह,चंद्रभूषण सिंह,हरेंद्र प्रताप राव,प्रवीण श्रीवास्तव, प्रमोद प्रसाद काजू,ब्रजेश प्रसाद गुप्ता,टी एन मिश्रा,मनीष कुमार सिंह राणा, विजय साहू,नागेंद्र सहनी, मुकेश द्विवेदी,प्रमोद राम, विजय राव,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा जदयू कार्यकर्ता शामिल रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!