सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
उन्नाव बाबा अमरनाथ धाम में चलने वाले भंडारे को लेकर श्री अमरनाथ सेवा मंडल का नगर में राशन सामग्री एकत्र करने के लिए कलेक्शन सेंटर खोला गया है। जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसे देख पूरी रात भक्त झूमते रहे।
कार्यक्रम में आये कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ बाबा वर्फानी की आरती उतारी। इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव, शिव बारात, राधाकृष्ण नृत्य, फूलों की होली समेत कई झांकियों की प्रस्तुति दी। जिसको देखकर मौजूद सैकड़ों भक्त अपने को झूमने से नहीं रोक सके, जिससे राह चलते लोगों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। फूल-मालाओं, भांग-धतूरा आदि से श्रृंगार किया गया।राजधानी मार्ग स्थित निषाद मार्किट के पास भी भव्य सजावट की गई। रात में आयोजित भक्ति झांकी कार्यक्रम में आए वाल्मिकी एंड टीम के कालाकारों ने शिव तांडव, शिव-पार्वती विवाह, त्रिनेत्र, श्रीराम-सीता, राधा-कृष्ण, नंदी आदि की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देर रात तक चला। शीष-नवाकर पूजन-अर्चन किया। साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल खेला। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली खेले मसाने में नृत्य पर श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाईं।आयोजक द्वारा चुन्नी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजको ने बताया कि इस बार 27 वां विशाल भंडारा बाबा के धाम में कराया जा रहा है। नगर में खुले कलेक्शन सेंटर में एकत्र सामग्री एक जून को बाबा के धाम भेजी जायेगी। इस मौके पर नितिन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, राम किशोर पाल, शिशिर श्रीवास्तव, अरूण त्रिवेदी, रामबाबू शर्मा, महेन्द्र कुशवाहा, सचिन ओमर, बब्लू शर्मा, कपिल शर्मा, संतोष शर्मा, अनिल पाल, आशू गुप्ता समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम
