Best News Story

56 टन मांस नहीं निकला गाय का आई रिपोट ने किया खुलासा

56 टन मांस नहीं निकला गाय का आई रिपोट ने किया खुलासा
उन्नाव बिहार से तीन दिन पहले लाया करीब 56 टन मांस (फ्रोजेन मीट) गाय का नहीं था। यह खुलासा मथुरा से आई रिपोर्ट में हुआ। दही चौकी स्थित रुस्तमप फूड्स में स्टोरेज के लिए लाया गया भैंस का मांस बीते शुक्रवार को कुछ संगठनों के विरोध के बाद रोक दिया गया था। दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा से दही थाने भेजे गए मेल में खुलासा हुआ कि मांस गाय का नहीं है। फैक्ट्री प्रबंध तंत्र ने कहा, ऐसे ही लोग विरोध करते रहे और माल रोकते रहे तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।
बिहार के किशनगंज स्थित एबीजेड एग्रो स्लाटर हाउस से भैंस का मांस उन्नाव स्थित रुस्तम फूड्स में चिलिंग प्लांट में रखने के लिए आता है। यहां से एकत्रित कर आईसीटी कानपुर भेजा जाता है। जहां से मुंबई के रास्ते खाड़ी देशों में जाता है। बीते दिन शुक्रवार को दो कंटेनर में मांस बिहार से रुस्तम फूड्स लाया गया तो कुछ संगठनों ने विरोध जताया कि इसमें गोमांस है। उन्होंने हंगामा किया और जांच की मांग की।वह आत्मदाह की धमकी देने लगे तो प्रशासन को बैकफुट पर होना पड़ा। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी एसएन प्रसाद ने टीम भेजकर सैंपल भरवाया और जांच के लिए मथुरा भिजवाया। ज्वाइंड डायरेक्टर फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन लौबोरेट्री मथुरा की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में लिखा गया है कि जो नमूना भेजा गया है वह गाय का नहीं है। जांच रिपोर्ट दही थाने के मेल पर आई है। साफ हो गया कि संगठनों की ओर से जो विरोध किया जा रहा था वह गलत था। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधतंत्र को जांच रिपोर्ट से अवगत करा दिया गया है।रुस्तम फूड्स के मैनेजर मोहम्मद तनवीर ने कहा कि जिन लोगों ने विरोध किया था, वह पदाधिकारी नहीं है। संगठन में पता किया तो इस नाम के कोई पदाधिकारी नहीं हैं। ये लोग बरेली से सक्रिय हैं। सिर्फ अपनी कुछ मांगे मनवाने के लिए दबाव बनाते हैं। मांगे पूरी नहीं होतीं तो परेशान करते हैं।ऐसे में व्यापार करना कठिन होता जा रहा है। कंपनी की एक ईकाई बिहार में है। वहां से माल आ रहा था। अफवाह उड़ाकर कंपनी को बदनाम करने की कोशिश हुई। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। माल फैक्ट्री में न रखा गया होता तो करोड़ों का नुकसान हो जाता।सिद्धार्थ शंकर मीणा एसपी उन्नाव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गई है। उसमें गोमांस नहीं है। जो अफवाह उड़ाई गई थी फर्जी है। फैक्ट्री संचालक के पास माल है। वह अपने तरीके से जहां भेजना चाहता है, भेज सकता है।

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!