अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न:एसडीएम
अनुसूचित जाति/अनुजाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।अनुमंडल पदाधिकारी बगहा डॉक्टर अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति/ अनु0 जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई,जिसमे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगहा एवं रामनगर,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमण्डल बगहा, सभी अंचल अधिकारी,अनुमंडल बगहा,अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बगहा,सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अनुमंडल बगहा,समिति के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के बारे में जानकारी उपस्थित सभी सदस्यों को दी गई। एक-एक करके सभी सदस्यों का सुझाव भी लिया गया। वित्तीय वर्ष 2023/24 में 227 मामलों में कुल 12338750 रु0 व्यय किया गया है एवं वित्तीय वर्ष 2024/25 में कुल 20 मामलों में 751200 रु0 का व्यय कर पीड़ितों को लाभान्वित किया गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी बगहा ने बताया कि अभी कोई वाद अनुमण्डल स्तर पर लंबित नही है। मौके पार अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी नवनीत कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बगहा एक दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक व दो प्रदीप कुमार, जयराम चौरसिया,प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,सहित अन्य पदाधिकारी एवं अनुमंडल कर्मी उपस्थित रहें।