Best News Story
उन्नाव मजिस्ट्रेट को अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
- उन्नाव मजिस्ट्रेट को अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
- भाई जी सतीश बाजपेई की रिपोर्ट

आज दिनांक 28 जून 2024 को जनपद उन्नाव के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव को दिया जिसमें तीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को 1 जुलाई 2024 से आगे स्थगित करने का अनुरोध, साथ में यह भी अनुरोध कि केंद्रीय मंत्रालय 3 नये कानूनों की प्रकृति, आवश्यकता, दायरे और विषयवस्तु पर देशव्यापी राष्ट्रीय चर्चा आरंभ करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में सर्वश्री सरल कुमार वर्मा, सौरभ शुक्ला, महेश कुमार, राहुल सिंह, राजीव रतन राजवंशी, रामचंद्र, कृष्ण मुरारी मिश्रा, राजवीर, विनोद कुमार गौतम, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, अनुज कुमार, नर सिंह गौर, राम सिंह यादव, गौरव सिंह, संतोष कुमार, वकार अहमद, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, बाबूराम संतोष कुमार यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।


